{"_id":"6a00661dd513bfc529022924","slug":"three-youths-arrested-with-nine-grams-of-chitta-in-kumarsain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159905-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में नौ ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में नौ ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
एक आरोपी बिलासपुर तो दो आरोपी रामपुर का रहने वाला
पुलिस थाना कुमारसैन में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन में पुलिस ने नेशनल हाईवे-पांच पर बारूबाग के पास तीन युवकों को नौ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को डिटेक्शन टीम एनएच-पांच पर बारूबाग क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे। उनके बदले हुए हावभाव देखकर शक हुआ। पुलिस कर्मियों ने कार और उनकी तलाशी ली, तो नौ उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बिलासपुर जिला के धलियार गांव निवासी 33 वर्षीय प्रवीण कुमार, रामपुर तहसील के बठारा गांव निवासी 31 वर्षीय रोहित चौहान और रामपुर के ही नवारू गांव निवासी 25 वर्षीय तुषार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस थाना कुमारसैन में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।