Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three people were arrested for disturbing the peace and creating a ruckus

Rampur Bushahar News: शांति भंग करने और हुडदंग मचाने पर तीन व्यक्ति हिरासत में लिए

Wed, 13 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को शांति भंग करने और हुड़दंग मचाने पर हिरासत में लिया है। इन व्यक्तियों की ओर से शराब के नशे में हुड़दंग, लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और शांति भंग करने जैसी गतिविधियां की जा रही थीं। पहला मामला पुलिस थाना चौपाल मंगलवार को आया। एक व्यक्ति अपनी पत्नी व परिवारजनों के साथ मारपीट और झगड़ा कर रहा था। पुलिस के समझाने के बावजूद आक्रामक व्यवहार करने पर उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। दूसरा मामला ठियोग थाना के तहत हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी पत्नी, मकान मालिक और आसपास के लोगों के साथ गालीगलौच कर रहा था। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस दल के साथ भी उस व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने उसे काबू में किया और मेडिकल परीक्षण करवाया। तीसरा मामला पुलिस थाना सुन्नी के तहत हुआ। एक व्यक्ति की ओर से शराब के नशे में एक महिला के घर के बाहर शोर-शराबा कर रहा था।
विज्ञापन

गालीगलौच एवं धमकियां देने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वह व्यक्ति पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद हुड़दंग करता रहा और मरने-मारने पर उतारु पाया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे काबू कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक शांति भंग करने, घरेलू हिंसा, हुड़दंग अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से सख्त एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article