फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   three house brunt in fore inccident in rohru

पुजाली चार के बशलोग गांव में अग्निकांड, तीन घर जले

Sat, 11 Jun 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
three house brunt in fore inccident in rohru
पुजारली चार के बशलोग गांव में शनिवार को दिन के समय घर में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। ग्राम पंचायत पुजारली चार के बशलोग गांव में शनिवार दोपहर अग्निकांड में तीन घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना से दस परिवार बेघर हो गए हैं। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य बगीचों में जरूरी काम निपटाने के लिए गए हुए थे। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मचारियों कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बशलोग गांव के एक घर में लोगों ने दोपहर 12:30 बजे आग की लपटें उठती हुई देखी। उस समय परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे। लोगों ने प्रभावित परिवार को इसकी सूचना दी और अग्निशमन केंद्र को भी सूचित किया। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। थोड़ी देर में दमकल विभाग के वाहन भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन लकड़ी के घर होने के कारण तीन घर पूरी तरह से जल गए हैं। घटना में घरों में रखा सारा सामान भी जल गया है।
विज्ञापन

हालांकि दमकल विभाग और ग्रामीणों के प्रयास गांव के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। प्रभावितों में नरेंद्र सिंह, राजेश, रीना, चेतराम, कंवर सिंह, सुनील, पविता, गुलट राम, विकास और महेंद्र सिंह शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को चालीस हजार रुपए की फौरी राहत, कंबल और तिरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed