फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three candidates filed nominations for the Zila Parishad seat in Jubbal subdivision

Rampur Bushahar News: जुब्बल उपमंडल में जिला परिषद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Mon, 11 May 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति के लिए 17 प्रत्याशियाें ने भरे नामांकन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। नामांकन के अंतिम दिन जुब्बल उपमंडल में जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गुरमीत नेगी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, 17 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति के लिए नामांकन किया है। जिला परिषद वार्ड नंबर-10 सरस्वतीनगर से प्रवीण, बढाल वार्ड नंबर-11 से रचना नेगी और सरोज ने नामांकन पत्र भरा है। पंचायत समिति के लिए वार्ड नंबर-एक शिल्ली से विरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-तीन मंढोल से शांत मांउटा, वार्ड नंबर-पांच बरथाटा से सुनील कुमार व उदय दुल्टा, वार्ड नंबर-छह अंटी से दिनेश कुमार, वार्ड नंबर-सात जय पीड़ी माता से ईशान औक्टा, वार्ड नंबर-आठ धार से उर्मिला व किरण, वार्ड नंबर-नौ बढ़ाल से प्रोमिला शर्मा, वार्ड नंबर-10 सरस्वतीनगर से प्रताप सिंह, वार्ड नंबर-11 कुडडू से कामिनी, अर्चना व मनीषा, वार्ड नंबर-13 झाल्टा से सोनु, वार्ड नंबर-15 रांवी से संतोष और उषा देवी ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article