फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   three arrested with one kg char in raohru hatloti road

रोहड़ू-हाटकोटी मार्ग पर कार से एक किलो चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। रोहडू़-हाटकोटी मार्ग पर पुलिस ने तलाशी के दौरान एक कार से एक किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मेहंदली के समीप नाकाबंदी के दौरान यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने रात के समय महेंदली में मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान रविवार रात करीब साढे़ आठ बजे रोहडू़ से हाटकोटी की ओर जा रही कार को जांच के लिए रोका तो कार में सवार तीन लोग हड़बड़ा गए। शक होने पर पुलिस ने वाहन की तलाश की तो उससे एक किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों की पहचान केवल राम निवासी करासा, भागमल और कपिल देव निवासी बिजोरी के तौर पर हुई है। तीनों की उम्र तीस से पैंतालीस साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रोहडू़ से न्यायालय में पेश करने के लिए ठियोग भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने एक दिन पहले चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था। दूसरे दिन तीन लोग एक किलो चरस के साथ पकडे़ गए हैं। पुलिस दिन रात नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की मांग के लिए ठियोग के न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed