फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thousands of tourists will reach Kinnaur to celebrate New Year, booking started

Rampur Bushahar News: किन्नौर में नव वर्ष मनाने पहुंचेंगे हजारों पर्यटक, बुकिंग शुरू

Mon, 16 Dec 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thousands of tourists will reach Kinnaur to celebrate New Year, booking started
किन्नौर जिले का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल का खूबसूरत नजारा। संवाद
किन्नौर में नव वर्ष मनाने पहुंचेंगे हजारों पर्यटक, बुकिंग शुरू
विज्ञापन

छितकुल, कल्पा, सांगला, नाको के हाेटलों में ऑनलाइन बुकिंश शुरू
हर साल नया साल में किन्नौर में हजारों की संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक
देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर )। किन्नौर जिला के पर्यटन स्थलों में हर साल की तरह नव वर्ष और क्रिसमस मनाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। जिले के सांगला, छितकुल, नाको और कल्पा क्षेत्र के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिले में नए वर्ष पर बर्फबारी होती है, तो पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कल्पा, सांगला, छितकुल, नाको, सांगला, रकछम और स्पीति वैली में होम स्टे और होटल चलाकर स्थानीय लोग कारोबार कर रहे हैं। किन्नौर और स्पीति के लिए सैलानियों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। किन्नौर जिला जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के होटलों में 31 दिसंबर तक की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सैलानी किन्नौर की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण समस्याएं पेश आ रही है।
किन्नर कैलाश होटल के प्रबंधक बिरमा नेगी, छितकुल व्यापारमंडल के प्रधान राजेश नेगी ने बताया कि 31 दिसंबर तक की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो गई हैं। भौगोलिक परिस्थितियों के चलते एक जनवरी से 28 फरवरी तक होटल बंद कर दिए जाएंगे। बर्फबारी के बाद पर्यटकों का आना भी कम हो जाएगा। इस कारण 2 महीने तक होटल को बंद होने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में मौसम खुलते ही होटल को खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन



जिले में नए वर्ष में बर्फबारी होती है, तो मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है, ताकि जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। पर्यटकों किसी प्रकार परेशान न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। -डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, कार्यकारी उपायुक्त एवं जिला पर्यटन अधिकारी

किन्नौर जिले का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल का खूबसूरत नजारा। संवाद

किन्नौर जिले का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल का खूबसूरत नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article