फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thoda sports competition will be held in Balg of Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग के बलग में होगी ठोडा खेलकूद प्रतियोगिता

Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा लोगों का मनोरंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ की बैठक देहा बलसन के विश्राम गृह में मंगलवार को हुई। बैठक में विधायक बलबीर वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया कि 24 से 26 अप्रैल को ठोडा और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। संघ के महासचिव ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता कलासी बरादरी की जुबड़ी खनार में रखी गई है। प्रतियोगिता की जुबड़ी का ठेका 31 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। महासंघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह वर्मा ने कहा है कि ठोडा खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पांच लाख और द्वितीय पुरस्कार दो लाख रुपये रखा है। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये रखा है। प्रतियोगिता में सभी जोन की 24 टीमें भाग लेंगी। बैठक में उपाध्यक्ष अमी चंद चंदेल, राजिंदर चंदेल, कानून सलाहकार सुरेश वर्मा, देहा घूंड के प्रधान मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष चेत राम चंदेल, महासचिव दलीप सुमन, ठोडा दल कलासी के प्रधान ध्यान सिंंह वर्मा, सुनील रपटा, राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, प्रधान प्रेम सिंह, योगेश चंदेल, रवींद्र ठाकुर , सुरेश चौहान, ज्ञान वर्मा, किशोर, दयाल वर्मा नंगेइक, शैलेंद्र चंदेल, यशवंत डमसेठ, मोहन डमसेठ, रवींद्र नेगी, सुदर्शन जेलदार, लक्ष्मी सिंह, सुरिंदर साजटा, श्याम सिंह, प्रदीप भोटा भूपिंदर वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed