{"_id":"69a199e84d479b85b400ac13","slug":"there-will-be-no-rock-bolting-work-on-nh-from-march-4-to-8-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155106-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच पर 4 से 8 मार्च तक नहीं होगा रॉक बोल्टिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच पर 4 से 8 मार्च तक नहीं होगा रॉक बोल्टिंग का काम
विज्ञापन
एनएच पर 4 से 8 मार्च तक नहीं होगा रॉक बोल्टिंग का कार्य
. प्रशासन ने फाग मेले के चलते कार्य को अस्थायी रूप से बंद करने के दिए निर्देश
. देवी, देवताओं के साथ आने वाली भीड़ और सुचारू यातायात प्रबंधन को लेकर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में नेशनल हाईवे-पांच की पहाड़ियों को सुरक्षित करने के लिए एनएचएआई की ओर से रॉक बोल्टिंग का कार्य किया जा रहा है। फाग मेले के चलते पांच दिन तक इस कार्य को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। प्रशासन ने मेले में देवी-देवताओं के साथ आने वाली भीड़ और सुचारु यातायात प्रबंधन को लेकर यह निर्णय लिया है। शुक्रवार को पत्र जारी कर प्रशासन ने एनएचआई को 4 से 8 मार्च तक कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला 4 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाला है। इसमें शामिल होने वाले 21 देवी-देवताओं और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों खासकर नेशनल हाईवे-पांच पर वाहनों की भारी आवाजाही और जनसभा रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए एनएच-पांच पर कार्यों को 4 से 8 मार्च तक अस्थायी रूप से स्थगित रखा जाए। स्थानीय प्रशासन के समन्वय से 8 मार्च के बाद कार्य पुन: आरंभ किया जा सकता है। रामपुर शहर में खोपड़ी से लेकर सफेद ढांक तक करीब चार स्थानों पर पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए रॉक बोल्टिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते आए दिन एनएच पर जाम की समस्या बनी रहती है। मेला अवधि के दौरान यातायात प्रबंधन और देवताओं के साथ आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कार्य बंद करवाने का फैसला लिया है।