{"_id":"6250799e49e37e52de35a875","slug":"there-will-be-no-mr-rohru-competition-rampur-hp-news-sml4051163180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस रोहड़ू स्पर्धा के लिए मांगे आवेदन, मिस्टर रोहड़ू का नहीं होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस रोहड़ू स्पर्धा के लिए मांगे आवेदन, मिस्टर रोहड़ू का नहीं होगा आयोजन
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस वर्ष मिस्टर रोहड़ू का आयोजन नहीं किया जाएगा, जबकि मिस रोहड़ू प्रतियोगिता पहले की तरह करवाई जाएगी। मिस रोहड़ू स्पर्धा में भाग लेने के लिए उपमंडल की इच्छुक युवतियां 13 अप्रैल तक अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
13 अप्रैल के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। रोहड़ू मेले की पहली बैठक के दौरान मिस रोहड़ू के साथ-साथ मिस्टर रोहड़ू स्पर्धा का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया था, लेकिन अब मिस्टर रोहड़ू स्पर्धा को रद्द कर दिया गया है। सिर्फ मिस रोहड़ू में भाग लेने के लिए युवतियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
वहीं मेले में होने वाली खेली गतिविधियों में इस वर्ष वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन के साथ-साथ पहली बार मटका फोड़ और कैरम बोर्ड स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। वॉलीबाल में चार टीमें बाहर से आमंत्रित होंगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इन टीमों के मैच आपस में ही करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगिताएं उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगी। वॉलीबाल में एक हजार रुपये, कबड्डी में एक हजार रुपये, रस्साकशी में 500 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। बैडमिंटन , मटका फोड़ और कैरम बोर्ड में सौ रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। यह जानकारी एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने दी।