फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be a ban on the sale of firecrackers in Rohru market.

Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में पटाखों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी बस अड्डा रोहड़ू परिसर के पास ही लगेंगे पटाखों के स्टॉल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। रोहड़ू में दिवाली को लेकर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। इस बार आईएसबीटी बस अड्डा के पास ही पटाखों के स्टाॅल लगेंगे। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि बाजार के अंदर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पटाखों के स्टाल सिर्फ आईएसबीटी रोहड़ू परिसर में ही लगाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति बाजार में पटाखे बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उसके पटाखों को जब्त किया जाएगा। पटाखों के स्टाल 19 अक्तूबर और 20 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक लगाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पटाखों की दुकानों के पास दमकल वाहन खड़ा रहेगा। इसके लिए अग्निशमन केंद्र को निर्देश दिए गए हैं। विक्रेताओं को पानी की बाल्टियां भरकर पटाखों के स्टाल के पास रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed