{"_id":"688b4025b7475fef150596fa","slug":"there-is-a-jam-in-nithar-people-are-facing-problems-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-140519-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में जाम हुआ आम, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में जाम हुआ आम, लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
सेब सीजन के चलते बाजार में रोजाना लग रहा जाम
एक पुलिस कर्मी के हवाले पुलिस चौकी नित्थर
पुलिस कर्मी चौकी को संभाले या ट्रैफिक व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पुलिस चौकी सिर्फ एक पुलिस कर्मी के सहारे चल रही है। एक पुलिस कर्मी चौकी में आए मामले निपटाएगा या ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगा। सेब सीजन के चलते इन दिनों नित्थर में जाम की समस्या विकराल बन गई है। रोजाना जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नित्थर बाजार की सड़क पहले ही काफी तंग है। बड़े वाहन आमने-सामने आ जाए, तो पास देने के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। सेब सीजन में दिन में सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। हर दिन सुबह आठ बजे और शाम चार बजे के बाद और दिन में जाम की समस्या से बन रही है। रोजाना सैकड़ों लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुलिस चौकी में स्टाफ ही नहीं है। स्टाफ की कमी सैकड़ों लोगों पर भारी पड़ रही है। जहां लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार और विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने कहा कि श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए नित्थर से भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगी थी। जल्द यहां के लिए स्टाफ भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में समस्या नहीं आएगी।
-