फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog and Youth Club Theog will play the title match in Junior Kabaddi.

Rampur Bushahar News: जूनियर कबड्डी में चियोग और यूथ क्लब ठियोग खेलेगा खिताबी मुकाबला

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर, सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के नेहरू मैदान में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे दिन विभिन्न वर्गों के मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-19 वर्ग के कबड्डी के सेमीफाइनल के निर्णायक मैच में चियोग ने घूंड को 46-28 और यूथ क्लब ठियोग ने ठियोग टाइटन को 36-14 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। इसमें कबड्डी में 12 टीमें भाग ले रही हैं। वॉलीबाल में 20 टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। तीसरे दिन खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भीड़ ने मैदान में उत्साह का माहौल बनाए रखा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन से फाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे और विजेता टीमों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article