फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theft vehicle at rohru recovered from junga

जुब्बल के टुरान से चोरी का गाड़ी जुन्गा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस थाना जुब्बल के टुरान गांव के प्रेमनगर से सड़क किनारे से चोरी वाहन जुन्गा से बरामद किया है। आरोपी को लोगों ने सड़क के किनारे वाहन से कलपुर्जे खोलते दबोच लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना जुन्गा को दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के पकड़े जाने से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ है। आने वाले समय में आरोपी से पूछताछ में कई और वाहन चोरियों के राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र सही राम निवासी ग्राम प्रेमनगर पुलिस का वाहन एचपी-10ए2736 टेंपो घर के साथ सड़क के किनारे मांदल कैंची के पास खड़ा था। अगले दिन जब उनके भाई विनोद ने पार्किंग स्थल पर वाहन को देखने गया तो गाड़ी वहां से गायब गायब थी। शिकायतकर्ता ने अपने वाहन की हर संभव जगह तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बाजार, खड़ापत्थर, कोटखाई और ठियोग में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति वाहन को शिमला की ओर ले जाते देखा गया। इस मामले की पहले ही सभी पुलिस थाना और पुलिस चौकियों को सूचना दी गई थी। प्रभारी पुलिस चौकी जुन्गा एएसआई महेंद्र सिंह ने सूचना दी कि गांव गानिया के पास उपरोक्त गाड़ी मिली है। वाहन के हिस्से और पुर्जे खोलते समय स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान नंद किशोर निवासी रुईंडगां डा. नोयरहट तहसील माताबगां जिला कुच बिहार पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी गांव नेहरा, कोटखाई में मैकेनिक के पास काम करता था। पुलिस ने मौके से एक अन्य कार को भी बरामद किया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed