{"_id":"62b206795ab60459f909fda1","slug":"theft-case-in-houses-in-reckangpeo-rampur-hp-news-sml412860320","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में दो सरकारी आवासों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में दो सरकारी आवासों में चोरी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ अस्पताल के दो सरकारी आवासों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने यहां से करीब छह हजार रुपये की नगदी उड़ा ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब दोनों कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर थे। सुबह लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। चोरों ने देचैन डोलमा के आवास से छह हजार रुपये की नकदी चोरी की है। वहीं भगवान सिंह के आवास से नोटों का हार पर चुराया है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना रिकांगपिओ में दर्ज की गई।
कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से यह चोरी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि आवासों के दरवाजे और खिड़कियां जर्जर हालत में हैं। इस वजह से चोरों ने आसानी से इस घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी रिकांगपिओ अनिल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आवासों की मरम्मत की उठाई मांग
अस्पताल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल से मिला। सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आवासों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। इस मौके पर भगवान सिंह नेगी, छिमिड छेरिंग, इंद्र सिंह, देचैन डोलमा, छेरिंग भक्ति, मोनिका, विनय कुमारी, शिवदयाली नेगी, राहुल और सरिता मौजूद रहे।
उधर, जिला मुख्या चिकित्सक अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने कहा कि समस्याओं को लेकर अस्पताल कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया है। समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।