{"_id":"689091a08fa3a8e71d0f86be","slug":"the-villagers-of-anas-village-handed-over-a-memorandum-to-the-sdm-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-140829-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनस गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनस गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
विज्ञापन
गांव पर चट्टानों के गिरने के बाद अभी तक नहीं लिया गया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर ( कुल्लू)। देहरा पंचायत के आनस गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम मनमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लूहरी प्रोजेक्ट के हैवी ब्लास्टिंग से आनस गांव के पास पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरा था। कई महीने हो गए इस पत्थर को हटाया नहीं गया। इस समस्या को लेकर कंपनी को अवगत करवाया गया। सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कहा था कि जल्द भूवैज्ञानिक आएगा। अब कई महीने हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही ग्रामीणों ने देहरा पंचायत के ग्रामीणों को फसल का मुआवजा जल्द देने की मांग उठाई। देहरा पंचायतों में कई घरों में ब्लास्टिंग से दरारें आई हैं। इसका मुआवजा भी अभी तक नहीं दिया गया है। उधर, एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि गांववालों ने जो ज्ञापन सौंपा था, उसके बारे में सभी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है। जल्द समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा l