फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The transformer that burned two months ago was not repaired

Rampur Bushahar News: दो महीने पहले जला ट्रांसफॉर्मर नहीं किया दुरुस्त

Mon, 08 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
. क्यार पंचायत के मातली, नाल्टू, डुल्लू और नमाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें
एक मरीज अपना घर छोड़ दूसरे गांव में किराये के कमरे में रह रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की क्यार पंचायत के मातली, नाल्टू, डुल्लू और नमाना क्षेत्रों में बिजली संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र का ट्रांसफार्मर जले हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ मरीजों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्यार पंचायत के पूर्व उप प्रधान नरेश शर्मा और कलाहर निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों को अपनी बीमारी के चलते नियमित रूप से ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित और वोल्टेज की कमी के कारण ऑक्सीजन मशीनें नहीं चल पा रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि एक मरीज को मजबूरन अपना घर छोड़ कर दूसरे गांव में किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है, ताकि उसे आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली संकट बने रहने से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।


ट्रांसफार्मर गारंटी समय सीमा में ही जल गया था, जिसे बदलने के लिए कंपनी को भेजा गया है। वोल्टेज की कमी और अन्य समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है, जिसका जल्द समाधान किया जाएगा। -- विनीत शर्मा, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड, सैंज उपमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed