फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The thrill of ice skating will begin in Sangla from December 20

Rampur Bushahar News: सांगला में कल से शुरू होगा आइस स्केटिंग का रोमांच

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
60 दिन चलेगा साहसिक खेलों का दौर, देशभर से स्केटर लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में 20 दिसंबर से आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू होगा। सांगला वैली स्थित आइस स्केटिंग रिंक में 60 दिवसीय साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से स्केटर भाग लेंगे। आइस स्केटिंग क्लब सांगला प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा हुआ है। स्केटिंग के प्रेमी भी यहां पहुंचकर स्केटिंग का आनंद उठा रहे हैं। 20 दिसंबर को राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस आइस स्केटिंग रिंक में प्रदेश सहित देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी शीतकालीन खेलों का आनंद उठा सकते हैं। हर साल यहां आइस स्केटिंग के खिलाड़ी पहुंचते हैं और स्केटिंग के प्रशिक्षण के साथ खेलों में भी भाग लेते हैं। इस साल भी शीतकालीन साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आइस स्केटिंग क्लब सांगला के तत्वावधान में साहसिक खेल आयोजित किए जाएंगे। 60 दिवसीय इस विशेष शिविर में साहसिक खेल आइस स्केटिंग में सैकड़ों प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़, आइस हॉकी समेत अन्य खेलों का आयोजन होगा।

आइस स्केटिंग क्लब सांगला के अध्यक्ष सुमित नेगी ने बताया कि जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्लब विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 दिसंबर से सांगला स्थित आइस स्केटिंग रिंक में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी भाग लेकर आइस स्केटिंग का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्केटिंग के चाहवानों को इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article