फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The state government is taking anti-employee action regarding dearness allowance.

आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार बढ़ा रही अपने वेतन और भत्ते : डोगरा

Fri, 17 Oct 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
कहा, सरकार विसंगाति दूर कर जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता चार प्रतिशत अदा करे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। प्रदेश सरकार महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारी विरोधी कार्य कर रही है। कर्मचारी और पेंशनर निराश हैं। आर्थिक संकट का रोना रोने वाली सरकार अपने वेतन और भत्ते बड़ा रही है। यह बात राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन डोगरा ने कही। डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 से जुलाई 2025 तक चार प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया, लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों को जनवरी 2023 तक ही डीए मिला है। इसमें भी सुक्खू सरकार ने डीए की जो 2 किस्तें दी हैं, उनका भी बकाया एरियर आज तक नहीं दिया। जुलाई 2023 से डीए की चार प्रतिशत किस्त देय थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने तीन प्रतिशत की घोषणा की, जो भ्रम पैदा कर रही हैं कि कहीं प्रदेश सरकार यह किस्त जुलाई 2024 की तो नहीं दे रही है और पिछली चार प्रतिशत की दो किस्तें न देने का षड्यंत्र तो नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री को वित्त विभाग के अधिकारी गुमराह कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed