फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The road of Tashigang village will soon be paved, a playground will be built for the youth

Rampur Bushahar News: टाशीगंग गांव की सड़क जल्द होगी पक्की, युवाओं के लिए बनेगा खेल मैदान

Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने टाशीगंग का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)।
राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को सीमावर्ती पंचायत नमज्ञा के दुर्गम गांव टाशीगंग का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने टाशीगंग गांव की सड़क को जल्द पक्का करने का आश्वासन दिया। कहा कि शीघ्र ही गांव की सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने का निर्णय इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश की आर्थिक को गति मिलेगी। कहा कि कांग्रेस सरकार ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया है। ऐसे कई अधिनियमों के माध्यम से उपेक्षित वर्गों का कल्याण किया है। उन्होंने जिले की जनता से आग्रह किया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने के लिए ग्राम सभा में अपना केस लगवाएं और जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करें। मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरंभ कर दी गई है। अध्यापकों को गुणात्मक और आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। महिला मंडल टाशीगंग ने राजस्व मंत्री का टाशीगंग पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह नारायण सिंह चौहान, उमेश नेगी, चंद्र गोपाल नेगी, सुशील साना और बलदेव नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed