{"_id":"6ac4d50033bebc7e220eb8ba","slug":"the-panchayat-sent-a-proposal-to-the-sdm-of-rampur-demanding-justice-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171636-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सभी प्रभावित परिवारों को मिले राजपुरा परियोजना की 1 प्रतिशत रॉयल्टी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सभी प्रभावित परिवारों को मिले राजपुरा परियोजना की 1 प्रतिशत रॉयल्टी राशि
विज्ञापन
पंचायत ने एसडीएम रामपुर को प्रस्ताव भेजकर न्याय दिलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भड़ावली पंचायत में बनी राजपुरा परियोजना से प्रभावित सभी परिवारों को एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि आवंटित करने की मांग उठ रही है। पंचायत ने इस संबंध में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को प्रस्ताव भेजकर प्रभावित परिवारों के साथ न्याय करने की मांग की है। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई पंचायत बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि राजपुरा हाइड्रो पावर परियोजना (एम/एस कुंदन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) का उत्पादन शुरू हो चुका है। राजस्व ग्राम राजपुरा में परियोजना से प्रभावित भूमि और फसलों का अभिलेख पटवार सर्किल नोगली के पास दर्ज है। राजपुरा गांव के साथ भड़ावली पंचायत के अन्य गांवों के लोगों की भी जमीनें राजस्व गांव राजपुरा में दर्ज हैं और परियोजना के कारण उनकी भूमि भी प्रभावित हुई है। ऐसे सभी परिवारों को परियोजना से मिलने वाली एक प्रतिशत राशि का लाभ दिया जाना उचित और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परियोजना के कारण प्रभावित भूमि, फसलों और पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए संबंधित सभी परिवारों को उक्त राशि का लाभ मिलना चाहिए। पंचायत ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व ग्राम राजपुरा में दर्ज प्रभावित भूमि के आधार पर सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें एक प्रतिशत राशि का लाभ दिलाया जाए। प्रस्ताव में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रभावित लोगों को उनका हक नहीं मिला, तो ग्रामीण विरोध के लिए मजबूर हो सकते हैं।