{"_id":"6abb9b1056b7f81c5d08e578","slug":"the-narayan-sports-festival-will-kick-off-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170996-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल 10 अक्तूबर से सजेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल 10 अक्तूबर से सजेगा
विज्ञापन
रामपुर में नारायण युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब मतरेवल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
. बैठक में गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का लिया संकल्प
. मतरेवल में खेल महोत्सव में वॉलीबॉल, ट्रेल रनिंग, रस्साकशी और मैराथन में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और गांवों को खेल एवं पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में किया जाएगा। खेल महोत्सव में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कई प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को नारायण युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब मतरेवल की बैठक मीडिया प्रभारी राजीव मेहता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में वॉलीबॉल, ट्रेल रनिंग, रस्साकशी और मैराथन मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य गांवों में बच्चों और युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जोड़कर ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन के दौरान स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। युवाओं को अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में खेल महोत्सव का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। इस मौके पर अतुल मेहता, दिवान मेहता, अंशुल और पंकज सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
ये प्रतियोगिताएं होंगी
महोत्सव के तहत अंडर-14 वर्ग में 2 किलोमीटर मैराथन, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर मैराथन करवाई जाएगी। ओपन वर्ग में 8 किलोमीटर मैराथन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 किलोमीटर मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
ये रखें हैं पुरस्कार
अंडर-14 और वरिष्ठ नागरिक वर्ग की मैराथन में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय 1100 रुपये और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी प्रथम 2100, द्वितीय 1100 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। ओपन 8 किलोमीटर मैराथन में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये रखा गया है। महोत्सव में 5 किलोमीटर ट्रेल रनिंग भी होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।