Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The movement of a chain-link machine damaged the road in Kyaw Panchayat, angering the villagers

Rampur Bushahar News: चेन वाली मशीन की आवाजाही से क्याव पंचायत की सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
. एक साल पहले ही हुई थी सड़क की टारिंग, निजी परियोजना की मशीन से सड़क को पहुंच रहा नुकसान
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की दुर्गम क्याव पंचायत को जोड़ने वाली सड़क चेन वाली एलएनटी मशीन की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक साल पहले ही इस सड़क पर टारिंग का कार्य किया गया था, लेकिन निजी परियोजना की भारी मशीन की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क पर चेन वाली मशीन की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। क्याव पंचायत के पूर्व उपप्रधान दिलीप निल्टू ने कहा कि गुडविल एनर्जी कूट की चेन वाली मशीन की आवाजाही से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। यह सड़क गानवी से क्याव और कूट पंचायतों को जोड़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सड़क पर भारी चेन वाली मशीन किसकी अनुमति से चलाई जा रही हैं और इससे हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा। उनका कहना है कि पहले भी इस सड़क पर ऐसी मशीनें चलाई गई थीं, लेकिन अभी तक नुकसान की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मामले की जांच करवाने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क को हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्याव पंचायत का कुथरू गांव वार्ड नंबर पांच परियोजना प्रभावित क्षेत्र में आता है। इसी गांव से होकर परियोजना के पावर हाउस तक सड़क जाती है। इसके बावजूद परियोजना प्रबंधन की ओर से गांव के विकास में कोई योगदान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में धूल की समस्या बनी हुई है और परियोजना की ओर से पौधरोपण भी नहीं किया जा रहा है।
प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग
प्रवीण, कुलदीप, लवली, केहर निल्टू, महेश प्रकाश और कुलदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


कूट परियोजना ने अपने चेन वाली मशीन क्याव सड़क में उतारी। उससे करीब 300 मीटर सड़क की टारिंग की परत टूट गई है। इस संबंध में झाकड़ी थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दी है और नोटिस भी दिया है। - राहुल जंजीहा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराहन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed