Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The minister inaugurated the Patwar Bhawan in Barang village.

Rampur Bushahar News: मंत्री ने बारंग गांव में किया पटवार भवन का उद्घाटन

Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The minister inaugurated the Patwar Bhawan in Barang village.
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बारंग गांव में सुनी जन समस्याएं। स्रोत : डीपीआरओ
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को बारंग गांव में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार सर्कल बारंग भवन का उद्घाटन किया। क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अपना स्थायी कार्यालय मिल गया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता के प्रत्यक्ष हितों से जुड़ा हुआ विभाग है। सरकार का प्रयास है कि इसकी सेवाएं सुगम, पारदर्शी और जनहितकारी ढंग से उपलब्ध हों। इसके बाद मंत्री ने वन विश्राम गृह शोंगठोंग में बारंग और मेबर गांव के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सड़क विस्तार और सीवरेज निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बारंग गांव में सुनी जन समस्याएं। स्रोत : डीपीआरओ

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बारंग गांव में सुनी जन समस्याएं। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article