Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The meeting of the labor union was held in Chidgaon on Monday

Rampur Bushahar News: केंद्र सरकार पर लगाया मनरेगा को कमजोर का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the labor union was held in Chidgaon on Monday
हिमाचल प्रदेश मनरेगा व भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन चिड़गांव में बैठक के दौरान
रोहड़ू। प्रदेश मनरेगा व भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को चिड़गांव में हुई। अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीवान सिंह ने की। इस अवसर पर यूनियन की महासचिव कविता, उपाध्यक्ष संजीव, अन्ना, सचिन प्रेम सहित फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुनील मेहता और जिला सचिव नरेश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा कि सभी पंजीकृत मजदूरों का नवीनीकरण और ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। समय रहते प्रक्रिया पूरी न होने पर मजदूर कई कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छौहारा ब्लॉक की सभी पंचायतों में केवल 159 मजदूरों को ही 80 से 100 दिनों के बीच रोजगार मिल पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से 125 दिन रोजगार देने का दावा पूरी तरह खोखला है। बैठक में श्रम कानूनों में बदलाव को मजदूर विरोधी बताते हुए नए कानूनों का विरोध किया गया। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने पर भी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली उत्पादक राज्य होने के बावजूद जनता पर बढ़ते बिलों का बोझ डाला जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को हिमाचल के सेब उत्पादकों के लिए घातक बताते हुए कहा गया कि विदेशी सब्सिडी युक्त फल आने से स्थानीय किसान बर्बाद हो सकता है। बैठक के बाद मजदूरों ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ बाजार में पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article