फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Jal Shakti Department has issued a bill of Rs 45,000 for a building in Rahighat, Theog, which does not even have a water connection.

Rampur Bushahar News: भवन में नहीं लगा कनेक्शन, काट दिया 45,000 पानी का बिल

Mon, 27 Jan 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Jal Shakti Department has issued a bill of Rs 45,000 for a building in Rahighat, Theog, which does not even have a water connection.
विधायक कुलदीप राठौर ठि योग में प्रैसवार्ता के दौरान
ठियोग में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में हुई बैठक में उठा मामला, विधायक ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

चिट्टे के खिलाफ प्रदेश सरकार ने सख्त कानून लाने का प्रस्ताव भेजा : कुलदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के रहीघाट में एक ऐसे भवन का जल शक्ति विभाग ने 45,000 रुपये का बिल जारी कर दिया है, जिसमें पानी का कनेक्शन तक नहीं लगा है। हालांकि, सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में विधायक की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जब भवन के मालिक ने सौरव जोशी ने मामला उठाया तो विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पानी के भारी भरकम बिलों को लेकर भी विधायक ने कोई न कोई हल निकालने का दावा किया है। वहीं, भवन के मालिक सौरव जोशी ने बताया कि उनके इस भवन में उनका एक गोदाम है, जहां इस भवन में पानी की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए उन्होंने पानी का कोई कनेक्शन भी नहीं लिया, लेकिन 45,000 रुपये का बिल कैसे आ गया। इस बात से वह हैरान हैं।

वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान ठियोग-कुमासैन के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि वह अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान राठौर ने कहा जिस तरह से प्रदेश में चिट्टा अपने पैर प्रसार रहा है, इसे लेकर विधानसभा से एक मत में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया, लेकिन केंद्र सरकार का इसमें ढुलमुल रवैया सही नहीं है। आने वाले समय में ठियोग क्षेत्र में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी। जल वितरण घोटाले में विजिलेंस ने अपनी जांच सरकार को सौंप दी है। जल्द ही इसमें सरकार कोई बड़ा फैसला लेगी। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग को लेकर भी जगह चयनित कर दी गई है। अप्रैल माह तक नेशनल हाईवे की पुरानी सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क की मरम्मत के लिए पैसा केंद्र से आना है। इसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारी दिल्ली में भी अपनी बात को रख चुके हैं। इसके अलावा नशे को लेकर विधानसभा के अंदर बात उठाने वाले वह पहले विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमासैन के अंदर इन दिनों जल शक्ति विभाग की ओर से पांच साल बाद भारी भरकम बिल जनता को दिए गए हैं। इस बारे में विधायक ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है। इसमें इस बात को लेकर कोई ना कोई हल निकाला जाएगा। इस दौरान विधायक ने सोशल मीडिया पर भी गलत टिप्पणी करने वालों को नसीहत दी कि वह साइबर लॉ के बारे में जानते हैं और गलत टिप्पणी करने वालों के ऊपर कार्रवाई भी कर सकते हैं। वह अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में उन्होंने आज कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सख्त तौर पर निर्देश दिए कि गलत टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने इस मौके पर नेशनल हाईवे की पुरानी सड़क पर बैठे तहबाजारियों को लेकर कहा कि सड़क किनारे इस तरह से अतिक्रमण किसी भी क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर परिषद के अन्य पार्षद के अलावा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और एसडीएम मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed