{"_id":"6a1d681267627f1ba800b8fa","slug":"the-ill-effects-of-drugs-were-explained-at-the-seise-namhong-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-161484-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीसे नम्होंग स्कूल में बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीसे नम्होंग स्कूल में बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होंग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे कैंसर, हृदय रोग, अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध संबंधी शपथ भी ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी से तंबाकू उत्पादों का त्याग कर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की। विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान निकालकर निर्णायक की भूमिका अदा की। वहीं प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।