फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government should soon fill the vacant posts of clerks and superintendents in the Public Works Department

Rampur Bushahar News: लोक निर्माण विभाग में लिपिक और अधीक्षक ग्रेड के रिक्त पद जल्द भरे सरकार

Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से करीब 160 कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष लेखराज ने की। जिला किन्नौर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने बताया कि बैठक में लिपिक, वरिष्ठ सहायक, अधीक्षक ग्रेड-I और अधीक्षक ग्रेड-II के पदों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग में लंबे समय से खाली चल रहे लिपिक के पदों को जल्द भरने की मांग सरकार के समक्ष उठाई। उन्होंने बताया कि अधीक्षक ग्रेड-II के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को लेकर एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया है। साथ ही विभाग में अभी रिक्त पड़े 41 पदों को भी शीघ्र पदोन्नति के माध्यम से भरने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि रिक्त पदों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। राज्य अध्यक्ष लेख राज ने बैठक में कहा कि पीएमजीएसवाई में अधीक्षक ग्रेड-II के पद समाप्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रमुख अभियंता कार्यालय शिमला में विशेष सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेशभर से करीब 500 कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है। जिला अध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने कहा कि किन्नौर से भी कर्मचारी बड़ी संख्या में सेमिनार में भाग लेंगे। बैठक में मुख्य सलाहकार तारा सिंह, महासचिव लेख राज, सहित 12 जिले के अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article