{"_id":"688607ef19b8a79d820bcde7","slug":"the-excitement-of-bushehr-premier-league-will-start-in-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-140241-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बुशहर प्रीमियर लीग का रोमांच अक्तूबर में होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बुशहर प्रीमियर लीग का रोमांच अक्तूबर में होगा शुरू
विज्ञापन
रामपुर में बुशहर स्वास्तिक चेरिटेबल सोसाइटी की बैठक में मौजूद सदस्यों को संबोधित करते अध्यक्ष प
पाटबंगला मैदान में लेदर बॉल फॉर्मेट से खेली जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता
फ्रेंचाइजी के माध्यम से खिलाड़ियों की होगी नीलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में अक्तूबर के पहले सप्ताह में बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का रोमांच शुरू होगा। लेदर बॉल से क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी और आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी के माध्यम से खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर स्वास्तिक चेरिटेबल सोसायटी रामपुर करेगा।रविवार को सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से ब्लैक बॉयज रामपुर स्पोर्ट्स क्लब को आमंत्रित किया गया था ताकि क्रिकेट प्रतियोगिता को और बेहतर तरीके से आयोजित कर सकें। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ब्लैक बॉयज टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने कई सुझाव रखे और आगामी रूपरेखा तैयार की। पवन चौहान ने कहा कि बीपीएल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है ताकि युवा नशे से दूर रहे और खेलकूद की ओर रुझान बढ़े। यह प्रतियोगिता लेदर बॉल की गेंद से खेली जाएगी। इसमें किन्नौर और शिमला जिले की 10 से 12 टीमों को खेलने का मौका मिलेगा। सभी टीमें फ्रेंचाइजी आधारित होंगी और नीलामी के जरिये खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। बैठक में फैसला लिया कि प्रत्येक टीम में एक खिलाड़ी अंडर-21 और एक खिलाड़ी 40 वर्ष से अधिक का होना आवश्यक है। प्रत्येक टीम में हिमाचल प्रदेश के दो खिलाड़ी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक मंच प्रदान करना लक्ष्य है ताकि क्रिकेट जगत में रामपुर के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमा सकें। बैठक में ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर के संस्थापक दुर्गा प्रसाद, अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस नेगी, पूर्व अध्यक्ष दयाल कायथ, यशवीर महाजन और बॉबी मेहता समेत कई खिलाड़ियों ने भी क्रिकेट प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि सोसायटी प्रारंभिक शिक्षा, उपमंडल के पर्यटन स्थालों को विकसित करने सहित पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी कार्य कर रही है। प्रतियोगिता के आयोजन का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस मौके पर धारगौरा पंचायत के प्रधान अजय राणा, प्रीतम मेहता, सुनील देष्टा, राजेंद्र वर्मा, सुनील चौहान, हर्ष कायथ, साहिल जिष्टू, तरुण कायथ, विनोद भंडारी, मोनू, निशू सहित अन्य युवा मौजूद रहे।