फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Dogri-Pankwa six and a half kilometer road will be rejuvenated

Rampur Bushahar News: दोगरी-पांकवा साढ़े छह किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प

Fri, 03 Apr 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
. सड़क के सुधरने से क्षेत्र की चार पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


. कृषि, बागवानी और दुग्ध उत्पादन में जुटे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग जल्द होगी पूरी

. लोक निर्माण विभाग जुटा टेंडर प्रक्रिया में, जल्द शुरू होगा सड़क का सुधारीकरण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
निरमंड विकास खंड की चार पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग दोगरी-पांकवा सड़क का जल्द कायाकल्प करेगा। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे थे, जो जल्द पूरी होगी। लंबे समय से दोगरी-पांकवा सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। क्षेत्री की पोशना, बाड़ी, तुनन और अरसू क्षेत्र के ग्रामीण इस सड़क से आवाजाही करते हैं। इस सड़क पर कई जगह गड्ढों की भरमार है, जिससे वाहनों में सफर करना जानलेवा है। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सब्जी, सेब और दुग्ध उत्पादन पर निर्भर है। खस्ताहाल सड़क हर वर्ष बरसात के समय में जोखिमभरी बन जाती है और किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण-चार के तहत करीब 9.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प होगा। योजना के तहत सड़क की मेटलिंग, टारिंग, सुरक्षा दीवार और निकसी नालियों का निर्माण किया जाएगा। विभाग इन दिनों सड़क के सुधारीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया को अमली जामा पहना रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा।



दोगरी से पांकवा सड़क का 9.32 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। - --आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article