फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Deputy Commissioner gave necessary instructions to the officers in the meeting

राजस्व के लंबित मामलों का शीघ्र करें निपटारा : डॉ. अमित

Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को जिला राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने पोर्टल, म्यूटेशन, हिम भूलेख और कन्वर्जन ऑफ रेवेन्यू एज से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल जैसे आरएमएस ई.डिस्ट्रिक्ट (हिमाचल ऑनलाइन सेवा) और ई. हिमभूमि के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आम जनता को इन पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन म्यूटेशन अनुरोध दर्ज करवाने, नकल जमाबंदी की सत्यापित प्रति प्राप्त करने और अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राहत मामलों को योजनानुसार ऑनलाइन दर्ज कर समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने पर बल दिया। बैठक में आरएमएस पोर्टल के आंकड़ों का न्यायालयीन मामलों के डाटा के साथ मिलान सुनिश्चित करने, रिकॉर्ड ऑफ राइट्स और आधार सीडिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed