फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Deputy Commissioner flagged off 'Poshan Maah

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण माह का किया शुभारंभ

Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner flagged off 'Poshan Maah
उपायुक्त किन्नौर पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर पोषण माह का शुभारंभ करते हुए। डीपीआरओ
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में शुक्रवार को हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी विषय के तहत पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी पार्क रिकांगपिओ से पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह 8 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी में जिला कार्यक्रम अधिकारी किन्नौर जय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली के बारे लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी के मुख्याध्यापक, पशु चिकित्सा अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि, जिला बाल संरक्षण समन्वयक, पोषण समन्वयक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के समन्वयक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article