{"_id":"6966277d4a475958e70923a6","slug":"the-delegation-of-janjheli-panchayat-submitted-a-memorandum-to-mla-kuldeep-rathore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152143-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधायक से गाहन-पानी और गाहन सड़क के लिए टोकन मनी डालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधायक से गाहन-पानी और गाहन सड़क के लिए टोकन मनी डालने की मांग
विज्ञापन
विधायक कुलदीप राठौर से सडक़ की समस्या को लेकर मिलता कुमारसैन की जंजैली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल।
सड़क सुविधा न होने से बागवानों, मरीजों और विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
जंजैली पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कुलदीप राठौर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की जंजैली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर से मिला। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान खमेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधायक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गाहन-पानी से पिछला आहर और गाहन नाला से गाहन की सड़क के लिए टोकन मनी डालने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पिछला आहार में सड़क न होने के कारण किसानों-बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों को सेब की एक पेटी को सड़क तक पहुंचाने के लिए करीब 80 से 100 रुपये का खर्च वहन करना पड़ रहा है। साथ बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल जाने और रोजमर्रा का सामान को पहुंचाने के लिए कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर धर्मानंद, बिहारी लाल, दिनेश कुमार, मिक्की, राजेश, संजय और प्यारे लाल मौजूद रहे।