फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The decision was taken at a meeting of the Bushehr Auto Operators Union

Rampur Bushahar News: ऑटो यूनियन के नियम मानने वाले को ही चयनित स्थानों पर काम करने दिया जाएगा

Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की बैठक मेंं लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की बैठक यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया कि जो सदस्य यूनियन का सहयोग करेगा, यूनियन उसी का साथ देगी। यूनियन के अधिकृत चयनित स्थानों पर उसी सदस्य को कार्य करने दिया जाएगा, जो संगठन के नियमों का पालन करेगा। बैठक में सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि हर माह की 1 से 5 तारीख तक अपना मासिक शुल्क जमा करवाएं। बैठक में चेताया कि जो सदस्य तीन महीने तक लगातार मासिक शुल्क अदा नहीं करेगा, उसे यूनियन के सभी लाभों से वंचित किया जाएगा। यूनियन की बैठक 5 जून को समिति हाॅल में बुलाई गई थी। आम सभा के बारे में चर्चा हुई। कार्यकारिणी ने माना की आम सभा का कोरम पूर्ण न होने के कारण वैध नहीं माना जा सकता है। इस प्रस्ताव को रद्द किया गया और यूनियन को सुचारु रूप से चलाने पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि जब तक आय-व्यय को लेकर समाधान नहीं हो जाता, तब तक इसी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed