{"_id":"68fe042c223af5a0cf05d8ce","slug":"the-condition-of-the-road-has-improved-in-ward-no-3-of-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-146793-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड नंबर तीन में सुधरी रास्ते की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड नंबर तीन में सुधरी रास्ते की हालत
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन में सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते की सुधरी हालत। संवाद
विकास की बात- सब्जी मंडी, पीजी कॉलेज और विभिन्न कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों ने पाई राहत
. शहर के इंदिरा मार्केट को जाना वाला रास्ता आपदा के दौरान हो गया था क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-तीन में पिछले वर्ष बरसात के दौरान रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। आखिरकार डेढ़ साल बाद रास्ते की मरम्मत हो गई है। नगर परिषद ने रास्ते पर पेवर ब्लॉक बिछा दिए हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान नगर परिषद रामपुर में भारी तबाही मची थी। वार्ड नंबर-तीन स्थित इंदिरा मार्केट और सब्जी मंडी को जोड़ने वाला रास्ता भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस रास्ते को सुधारने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी, जो अब पूरी हो गई है। अखबार ने भी लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस रास्ते से शहर के लोग इंदिरा मार्केट आते हैं और साथ लगते कुल्लू जिले के किसान भी अपनी फसलें और सब्जियां यहां बेचने पहुंचते हैं। पीजी कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और पाटबंगला स्थित विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। रास्ते में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी। इस कारण हमेशा हादसे होने का खतरा बना रहता था। लंबे समय तक नगर परिषद इस रास्ते की सुध नहीं ले रहा था और हजारों लोग खतरों के साये में आवाजाही कर रहे थे, लेकिन अब नगर परिषद ने रास्ते की हालत सुधार दी है। गांधी पार्क से लेकर इंदिरा मार्केट तक रास्ते की हालत सुधरने से अब लोगों को आवाजाही करने में परेशानी नहीं होगी। वहीं, सब्जी मंडी पहुंचने वाले किसानों- बागवानों को पूर्व की भांति दिक्कतों से दो चार नहीं होना पड़ेगा। नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि इंदिरा मार्केट को जोड़ने वाले रास्ते की हालत सुधार दी गई है। अब राहगीरों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेंगी।