फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Centre attacked the economy by withholding Himachal's budget

केंद्र ने हिमाचल का बजट रोककर अर्थव्यवस्था पर किया हमला : मनीष कुमार नेगी

Tue, 10 Feb 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
आरडीजी को जानबूझ कर रोकना हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी किन्नौर के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश की आर्थिक घेराबंदी करने का आरोप लगाया है। प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को जानबूझकर रोकना हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है। इस कारण प्रदेश आज 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय अनुदान से वंचित हो गया है। उन्होंने केंद्र की इस नीति को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए यह अनुदान रीढ़ की हड्डी के समान है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य संचालित होते हैं। मनीष नेगी ने इस आर्थिक संकट के लिए राज्य की वर्तमान, पूर्ववर्ती कांग्रेस और भाजपा सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही दलों ने दशकों तक शासन करने के बावजूद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। प्रदेश के पास जल विद्युत, पर्यटन और बागवानी जैसे समृद्ध संसाधन होने के बावजूद यहां की सरकारें हमेशा दिल्ली की मदद पर निर्भर रहीं और अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए पारदर्शी नीतियां नहीं बनाईं। नेगी ने केंद्र के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्यों को आर्थिक दंड देना संघीय ढांचे का अपमान है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार को बिना किसी देरी के हिमाचल का बकाया आरडीजी फंड बहाल करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार को भी नसीहत दी कि वह केंद्र के सामने केवल समझौते न करे, बल्कि प्रदेश के हक के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाए। नेगी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि यह आर्थिक अन्याय तुरंत बंद नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर जन-आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed