फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The bridge remains in the files, the alternative system is submerged in the ravine, three panchayats are cut off from communication

Rampur Bushahar News: फाइलों में रह गया पुल, खड्ड में डूबी वैकल्पिक व्यवस्था, तीन पंचायतों का कटा संपर्क

Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bridge remains in the files, the alternative system is submerged in the ravine, three panchayats are cut off from communication
गानवी में खड्ड का जलस्तर बढऩे से टूटे कलवट, यातायात हुआ अवरुद्ध। संवाद
गानवी में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बहे कलवर्ट, तीन पंचायतों का कटा संपर्क
विज्ञापन

बरसात से पहले ध्वस्त हुई वैकल्पिक व्यवस्था
प्रशासन ने मंडी से मंगाए 6 और कलवट, कल तक पहुंचेंगे
विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के बीच लटका पुल का निर्माण
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड को दिए यातायात बहाली के निर्देश
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना पुल, हजारों ग्रामीणों में मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। फाइलों में रह गया पुल और खड्ड में डूब गई वैकल्पिक व्यवस्था। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बरसात से पहले ही बढ़ने लग गई हैं। गानवी में यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था खड्ड का जलस्तर बढ़ने से ध्वस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र की तीन पंचायतों का संपर्क उपमंडल और जिला से कट गया है। खड्ड पर बनाया कलवर्ट जलस्तर बढ़ने से बह गया। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को यातायात बहाली के निर्देश दिए। इसके बाद खड्ड के किनारे कलवर्ट लगाकर यातायात बहाली का कार्य शुरू हो गया।
15/20 क्षेत्र की गानवी, कूट और क्याव पंचायत के ग्रामीणों का संपर्क एक बार फिर कट गया। बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण आई बाढ़ से गानवी खड्ड पर बना बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन आपदा के 10 माह बाद भी यहां सुचारु यातायात के कोई प्रबंध नहीं हो पाए। बुधवार शाम को खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था भी धवस्त हो गई। खड्ड पर यातायात को बहाल करने के लिए लगाए गए छह कलवर्ट बह गए और यातायात पर ब्रेक लग गई। यातायात अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य और सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए। कलवर्टों को फिर से लगाने के लिए गानवी में बनी परियोजना के बांध में पानी रोका गया और मशीनों के जरिये फिर से कलवर्ट लगाए गए। अब यहां पानी के बहाव को देखते हुए प्रशासन ने छह और कलवर्ट मंगावाएं हैं, जो मंडी से शुक्रवार तक गानवी पहुंचेंगे। इसके बाद यहां पानी के बहाव को देखते हुए उसे आगे भेजने की व्यवस्था तो होगी।
विज्ञापन

ईइनसी कार्यालय से प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेजा है पत्र, नहीं हुई कोई कार्रवाई
गानवी खड्ड पर पुल निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के ईइनसी कार्यालय शिमला से विभाग के प्रधान सचिव को पत्र जारी कर करीब 4.53 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। इसमें 100 फीट का बेली ब्रिज, क्रॉस ड्रेनेज का काम, ब्रिज के दोनों ओर आरसीसी एबटमेंट का निर्माण शामिल है। 16 अप्रैल को यह पत्र जारी किया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि समय रहते यहां बेली ब्रिज और सड़क का निर्माण नहीं होता है तो आने वाले समय में तीन पंचायतों के ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गानवी खड्ड का पानी बढ़ने से कलवर्ट बह गए, जिन्हें फिर से लगाने के लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए गए। पानी की निकासी को लेकर छह अतिरिक्त कलवर्ट मंडी से मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गानवी में देर शाम को यातायात हुआ बहाल

गानवी में कलवर्ट के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यातायात बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने दो मशीनों के सहारे पानी के तेज बहाव में बहे कलवर्टों को फिर से व्यवस्थित कर पानी की निकासी कर दी है। अब यहां वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। दिन के समय कार्य करने के लिए खड्ड के पानी को 2 घंटे तक रोका गया। इस दौरान विभाग ने कार्य को अंजाम दिया और देर शाम को यातायात बहाल हो पाया।

गानवी में खड्ड का जलस्तर बढऩे से टूटे कलवट, यातायात हुआ अवरुद्ध। संवाद

गानवी में खड्ड का जलस्तर बढऩे से टूटे कलवट, यातायात हुआ अवरुद्ध। संवाद

गानवी में खड्ड का जलस्तर बढऩे से टूटे कलवट, यातायात हुआ अवरुद्ध। संवाद

गानवी में खड्ड का जलस्तर बढऩे से टूटे कलवट, यातायात हुआ अवरुद्ध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed