फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The body of a woman was found hanging from a tree in the garden

Rampur Bushahar News: बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला महिला का शव

Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
चिड़गांव के खशधार में हुई घटना, जांच जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के खशधार गांव में एक नेपाल मूल की महिला का शव बगीचे में पेड़ पर फंदे के साथ लटका हुआ मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। खशाधर निवासी रॉबिन ने पुलिस थाना में सूचना दी कि उनके बगीचे में काम करने वाले नेपाल मूल के चौकीदार की पत्नी रेखा ने फंदा लगा लिया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि महिला बगीचे के एक पेड़ पर फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच की। प्रारंभिक जांच में महिला की गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए, जबकि शरीर पर अन्य किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद नहीं हुई है। मृतका के पति राम राज के अनुसार, वह सुबह काम पर गए थे और वापस लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। बाद में बगीचे में जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी संदासु भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed