फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The birth anniversary of Panchveer Chatrakhand Devta Sahib will be celebrated on January

Rampur Bushahar News: पंचवीर चतरखंड देवता साहिब का जन्मोत्सव 1 जनवरी को मनाया जाएगा

Mon, 29 Dec 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Panchveer Chatrakhand Devta Sahib will be celebrated on January
देवता साहिब पंचवीर चतरखंड। संवाद
.18 पौष को ब्रांदली मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

. दिनभर मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर डाली जाएगी नाटी
. अधिष्ठाता के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटी मंदिर कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
कछींड़ घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब पंचवीर चतरखंड ब्रांदली के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 1 जनवरी को पंचवीर चतरखंड देवता साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नरैण पंचायत स्थित ब्रांदली मंदिर में दशकों से हर वर्ष 18 पौष को देवता साहिब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। दूरदराज से श्रद्धालु मंदिर परिसर में अधिष्ठाता के समक्ष शीश नवाएंगे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु जुटने शुरू होंगे और दिनभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे। वहीं, डीजे की धुनों पर भी श्रद्धालु देर शाम तक थिरकेंगे। देवता साहिब के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। मंदिर कमेटी के मोतमीन डॉ. केदार चौहान बताते हैं कि हर वर्ष 18 पौष को इष्ट देवता साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों में देवता साहिब में अपार आस्था है। श्रद्धालु दूरदराज से देवता साहिब के मंदिर पहुंचते हैं और जन्मोत्सव पर वाद्ययंत्रों की धुनों पर देर शाम तक थिरक कर जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। ब्रांदली स्थित देवता साहिब पंचवीर चतरखंड संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी देते हैं। ऐसे में दंपतियों को भी देवता साहिब के जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। देवता साहिब को न्यायप्रिय के रूप में भी लोग मानते हैं।


देवता साहिब के जन्मोत्सव पर होती है बर्फबारी
मान्यता है कि पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के जन्मोत्सव पर इलाके में बर्फबारी होती है। बर्फ गिरने से किसानों-बागवानों के चेहरों पर भी खुशियां देखने को मिलती हैं। लोगों को सूखे से निजात मिलती है। सेब सहित अन्य नकदी फसलों का उत्पादन बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed