{"_id":"622e3326ba6f01262166ca29","slug":"the-bike-collided-with-the-parfait-a-young-man-died-rampur-hp-news-sml4024909120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पैराफिट से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पैराफिट से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर -8 के अंतर्गत चूहाबाग में रविवार 12:10 पूर्वाहन एक बुलेट बाइक अचानक पैराफिट से जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 279, 304 ए आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चूहाबाग वार्ड नंबर में 8 करीब 12:10 बजे एक बुलेट संख्या एचपी-26ए-2359 पर सवार दो युवक चूहाबाग से चाटी की ओर जा रहे थे कि अचानक पैराफिट से जा टकराया। इसमें चालक आकाश आयु 21 पुत्र इंद्रसेन गांव डाक सुुंगरा तहसील निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलशन आयु 21 पुत्र मिडल सिंह गांव गांदे डाकघर निचार तहसील निचार जिला किन्नौर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
घायल युवक को पुलिस की टीम ने महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि बुलेट में सवार दो लड़कों में से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे लड़के को कुछ नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।