फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Terror of bears in Rampur and Nankhari area

Rampur Bushahar News: टुटू में भालू ने गोशाला में घुसकर बछड़े को उतारा मौत के घाट

Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Terror of bears in Rampur and Nankhari area
ननखड़ी के टूटू में भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़ बछड़े को बनाया अपना शिकार। संवाद
ननखड़ी क्षेत्र में नहीं थम रहा भालू का आतंक, ग्रामीणों में खौफ
विज्ञापन

वन विभाग से भालू को पकड़ने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में भालुओं के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। सोमवार रात को भालू ने ननखड़ी तहसील के टुटू गांव में गोशाला तोड़कर अंदर बंधे बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और जल्द भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के बरकेली गांव और देलठ पंचायत के टुटू गांव में भालू ने आतंक मचाया हुआ है। भालू के डर से ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार रात को बड़ाच पंचायत के बरकेली गांव में भालू आ धमका और उसने ग्रामीणों के घरों में बने मधुमक्खी के छत्ते को नुकसान पहुंचाया। भालू रात करीब 8:00 बजे के आसपास गांव में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शोर मचा कर भालू को भगाया। वहीं, देलठ पंचायत के टुटू गांव में एक गोशाला में घुसकर भालू ने बछड़े को अपना शिकार बनाया। भालू ने गांव की शीला देवी की गाेशाला का दरवाजा तोड़ा और अंदर बंधे बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। शीला देवी और अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग की ओर से वन रक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। देलठ पंचायत की प्रधान रुचिका राठौर ने भी मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रिहायशी इलाकों में लगातार भालुओं की दस्तक से ग्रामीण खौफजदा हैं। सुबह और शाम के समय ग्रामीण अपने बगीचों और खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।

साउंड स्पीकर लगा दिए हैं
वन विभाग ननखड़ी के रेंज अधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि टुटू गांव में भालू को भगाने के लिए साउंड स्पीकर लगा दिए गए हैं। बछड़े का मुआवजा पशु मालिक को दिया जाएगा। ग्रामीण रात के समय बाहर न निकलें। भालू के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article