फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Terror of bear in Koti village of Dhargaura Panchayat

Rampur Bushahar News: कोटी गांव में पशुशाला में घुसा भालू पांच भेड़-बकरियों को बनाया शिकार

Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Terror of bear in Koti village of Dhargaura Panchayat
सराहन के रावी गांव में पहुंचा भालू। स्रोत: वीडियो
तीन दिन में यह दूसरी घटना, शनिवार रात को 80 भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतारा था
विज्ञापन

सेब की नई किस्म के महंगे पौधों को भी पहुंचाया नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। धारगौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू ने तीन दिन में दूसरी बार मवेशियों पर हमला किया है। सोमवार रात को भालू फिर एक पशुशाला में घुसा और पांच भेड़-बकरियों को शिकार बनाया। कोटी गांव निवासी रामदास नेगी की पशुशाला में तीन दिन पहले भी भालू ने 80 भेड़ों को मारा था। सोमवार की रात को रामदास नेगी की दूसरी पशुशाला को तोड़कर घुसा और भेड़-बकरियों को मार दिया। रामदास ने भालू के 80 भेड़ों को मारने के बाद घर नजदीक की दूसरी पशुशाला में बची हुईं भेड़-बकरियों को रखा था। वहीं, मंगलवार को वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने के लगाया पिंजरा दूसरी पशुशाला के पास शिफ्ट कर दिया है। भालू ने सराहन क्षेत्र के रावीं, मझगांव, डेऊ, चकाई और बठारा में भालू सेब के बगीचों में घुस कर पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भालू सेब की नई किस्म के महंगे पौधों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। इस कारण बागवानों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है। मांझगांव के संजीव चौहान ने बताया तीन दिन पहले भालू ने उनके उन्नत किस्म के 19 फलदार पौधों को तोड़ कर नष्ट दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी ने बताया भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में रात को भी गश्त लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article