फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tents removed from Shrikhand Mahadev pilgrimage route; Section 163 imposed.

Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग से टेंट हटाए, धारा 163 लागू

Sat, 04 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से श्रीखंड यात्रा रद्द, पुलिस
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई : राठौर

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। 5155 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा इस बार प्रशासनिक कारणों के कारण रद्द कर दी गई है। प्रशासन की सख्ती के कारण यात्रा मार्ग पर लगाए गए टेंट हटा दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। इसके बाद यात्रा पर जाने से पूरी तरह रोक लग गई है। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए टेंटों को हटा दिया है।
बीते वर्ष भीमडवारी में बादल फटने से हुई भारी तबाही को देखते हुए इस बार सुरक्षा कारणों के चलते श्रीखंड महादेव यात्रा को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने यह बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है और यात्रा मार्ग पर लगे सभी टेंट हटवा दिए गए हैं। एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन और अन्य जोखिमों के कारण सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। धारा 163 लागू होने के बाद किसी भी व्यक्ति को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बेस कैंप और ठहराव स्थलों पर लगे टेंट हटाए। यात्रियों और गाइडों को वापस भेज दिया गया है। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन करें और यात्रा मार्ग की तरफ न जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा के लिए हर साल हजारों शिवभक्त 5155 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए आते हैं। यात्रा रद्द होने से स्थानीय गाइड, घोड़ा संचालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होगा, लेकिन प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की जान से बढ़कर कुछ नहीं। स्थिति सामान्य होने पर ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed