फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   temple

नरात्रों में मां भीमाकाली मंदिर से होगा आरती का लाईव प्रसारण

Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालु मां भीमाकाली मंदिर में होने वाली आरती का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके लिए मां भीमाकाली मंदिर न्यास ने मंदिर की वेबसाइट भी तैयार कर दी है। नवरात्रे शुरू होते ही श्रद्धालु वेबपेज के माध्यम से माता के सीधे दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। मंदिरों में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोरोना काल में मां भीमाकाली के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। मां भीमाकाली में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु वेबपेज के जरिये माता के मंदिर में चलने वाली आरती का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इससे पहले भीमाकाली मंदिर न्यास की अपनी वेबसाइट नहीं थी, लेकिन अब वेबसाइट तैयार कर दी गई है और मंदिर में वेब कैमरे लगाने की व्यवस्था की जानी है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के मंदिर न्यासों का कार्य देख रहे अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने मंदिर से जुड़े अधिकारियों उपायुक्त, एसडीएम और कार्यकारी अधिकारियों को आगामी नवरात्रों को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इन दिनों मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों और व्यवस्था बनाने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने मंदिरों में एसओपी का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को विशेष प्रकार से सजाया जाए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मां भीमाकाली मंदिर से आगामी नवरात्रों के दौरान आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मंदिर न्यास की वेबसाइट तैयार हो चुकी है। नवरात्रों तक मंदिर में वेब कैमरा लगा दिया जाएगा। यू-ट्यूब और फेसबुक चैनल के जरिये भी लोगों को मंदिर में होने वाली पूजा अर्चना का प्रसारण किया जाएगा। अब मंदिर न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु माता के लाइव दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालु ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत चढ़ावा भी चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed