{"_id":"67029679f1926de04d0cf71b","slug":"tehsil-library-rampur-bushahr-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122799-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तहसील लाइब्रेरी को मिला अतिरिक्त कमरा, युवतियों को बैठने की होगी अलग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तहसील लाइब्रेरी को मिला अतिरिक्त कमरा, युवतियों को बैठने की होगी अलग व्यवस्था
विज्ञापन
तहसील पुस्तकालय रामपुर में अध्ययनरत युवा
नगर परिषद की ओर से संचालित जिम की जगह अब बैठने की मिलेगा सुविधा
पुस्तकालय के विस्तारीकरण से सैकड़ों युवाओं को मिलेगा लाभ
पुस्तकालय में पंजीकृत हैं 3500 से अधिक युवा
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। शहर के पुराने बस अड्डे स्थित तहसील पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। यहां अध्ययन के लिए पहुंचने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए इसका विस्तारीकरण आवश्यक हो गया है। नगर परिषद अब यहां छात्राओं और युवतियों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर रहा है। इससे पुस्तकालय में जहां बैठने की सुविधा बढ़ेगी, वहीं सैकड़ों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। 2017 से पूर्व तहसील पुस्तकालय पद्म छात्र स्कूल रामपुर के एक पुराने कमरे में चल रहा था और युवाओं को इसका नाममात्र ही लाभ मिल रहा था। वर्ष 2017 में पुराने बस अड्डे में नगर परिषद के भवन में तहसील पुस्तकालय स्थापित किया गया, जिसमें समय के साथ-साथ युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। नशे से बचाव और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा शिक्षा से ही मिलती है, जिसे देखते हुए यहां इस पुस्तकालय की भूमिका काफी बढ़ गई है। यहां बेहतर शिक्षा सामग्री और माहौल के कारण युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं।
वर्तमान में इस पुस्तकालय में छात्रों के पंजीकरण की संख्या 3500 के पार पहुंच गई है, लेकिन सुविधानुसार यहां व्यापक प्रबंध नहीं हो पाए हैं। यहां एक समय में केवल 130 बच्चों के बैठने की ही क्षमता है। पंजीकरण संख्या से कई गुना कम है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और साथ लगते जिलों के सैकड़ों युवा यहां पढ़ाई करने पहुंचते हैं। ऐसे में अब यहां नगर परिषद की ओर से छात्राओं और युवतियों के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। पुस्तकालय के ऊपर चल रहे जिम को खाली कर अब यहां युवतियों को बैठने के लिए स्थान मुहैया करवाया जाएगा। अतिरिक्त स्थान मिलने से यहां करीब 100 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था हो जाएगी।
जल्द ही जिम को खाली कर यहां पुस्तकालय का विस्तार किया जाएगा, जिसमें युवतियों और छात्राओं को बैठने की सुविधा दी जाएगी। जल्द ही पुस्तकालय का निरीक्षण किया जाएगा। -बीआर नेगी कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद