फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   team won in cricket trophy

Rampur Bushahar News: रेड बुल पुनन को हराकर काओबिल ने जीता क्रिकेट का खिताब

Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1.21लाख की नकद राशि से किया सम्मानित
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बंटी बलादु, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नीतीश चुने
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लाहरू बीर क्लब सोबली की ओर से ग्रीन स्टेडियम नागाबाई (सोबली) में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर 15/20 क्षेत्र की काओबिल की टीम ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में अविनाश और बंटी बलाधु ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ननखड़ी क्षेत्र की रेड बुल पुनन और डीसीसी काओबिल टीम के मध्य खेला गया। पुनन ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन बनाए। नीतिश ने 20 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेली। काओबिल की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। अविनाश बलादु ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 59 रन बनाए और बंटी बलादु ने 26 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 7.2 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल कर टीम को खिताब दिलाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष दिनेश खनाशू सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। खेलों से युवाओं को अनुशासन, भाईचारे की भावना की सीख मिलती है, वहीं खिलाड़ियों की छुपी प्रतिभा निखरती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बंटी बलादु के नाम रहा। उन्हें 5100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैप्पी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नीतीश खिमटा और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर योगी बलादु चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष नरेश राना, कोषाध्यक्ष अनिल मेहता, सचिव राकेश मेहता, सलाहकार बॉबी भलूनी, सुनील मेहता, यशपाल मेहता, राजीव, सोनू, हैप्पी, दीप राज, तरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed