फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   team investigate illigal tree case in tikkar

अवैध कटान मामले में उच्च् स्तरीय कमेटी गठित

Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। टिक्कर वन रेंज में सामने आए अवैध कटान के मामले में विभाग ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी शनिवार को टिक्कर के जंगल में मामले की जांच के लिए पहुंचेगी। जांच कमेटी के अध्यक्ष मुख्य अरण्यपाल शिमला वन सर्किल एसडी शर्मा होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम में विभाग के पांच अधिकारियों समेत आठ सदस्यों को शामिल किया गया है। मामले में अभी तक 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद भी शिकायतकर्ता ने कार्रवाई को लेकर असंतोष जाहिर किया है। इसको देखते हुए वन मंत्री ने इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी के गठन का फैसला लिया है।
विज्ञापन

गौर हो कि टिक्कर में शिकायत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान 74 हरे पेड़ों के अवैध कटान को लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन में 14 लोगों के खेतों, बगीचे और घरों से कायल और देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं जबकि शेष लकड़ी की तलाश के लिए विभाग की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि टिक्कर में हजारों हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। पुलिस और स्थानीय स्टाफ पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। डीएफओ रोहडू़ लगातार दावा कर रहे हैं कि ताजा काटे गए सभी पेड़ों की उन्होंने बिना किसी दबाव के सूची तैयार की है। अब उच्च स्तरीय कमेटी के जंगल का मुआयना करने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

डीएफओ रोहडू़ शहनवाज भट्ट ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कमेटी इसकी निष्पक्ष जांच करेगी। इससे पहले उन्होंने अपने स्तर पर भी निष्पक्ष जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed