Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Teachers participated in an international multidisciplinary conference

Rampur Bushahar News: एलबीएस कॉलेज सरस्वतीनगर के 65 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत

Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
15वें अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन में शिक्षकों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने की सहभागिता की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर ने सोलन में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन में शानदार सहभागिता दर्ज की। एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित इस सम्मेलन में महाविद्यालय ने 65 शोध पत्र प्रस्तुत किए। यह संस्थान की शैक्षणिक सक्रियता और शोध के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सम्मेलन का विषय समकालीन विश्व की चुनौतियां और उनके समाधान रहा। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता के मार्गदर्शन में आईक्यूएसी कन्वीनर डॉ. लोकराज शर्मा ने महाविद्यालय की सहभागिता और अकादमिक गतिविधियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमालयन राइज एमएसएमई की ओर से डॉ. बृजेश चौहान ने भी आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक और भारतीय ज्ञान परंपरा समेत 15 प्रमुख विषयों पर शोध पत्र और विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन में एलबीएस कॉलेज सरस्वती नगर के अलावा राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ, राजकीय महाविद्यालय धलियारा, कंडाघाट, दाड़लाघाट, करसोग समेत कई शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महावीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, डेटा साइंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आईक्यूएसी और सहभागी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपने शोध कार्य साझा करने, नए विचारों से जुड़ने और शोध एवं नवाचार की संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर प्रदान करते हैं। महाविद्यालय की ओर से 65 शोध पत्रों की प्रस्तुति संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article