फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Teachers gathered in Rampur and pledged to work together.

Rampur Bushahar News: रामपुर में जुटे शिक्षक, मिलकर काम करने का लिया संकल्प

Sun, 30 Aug 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teachers gathered in Rampur and pledged to work together.
बुशहर शिक्षक संघ रामपुर की ओर से आयोजित समारोह में मौजूद शिक्षक। स्रोत : संघ
बुशहर शिक्षक संघ ने पहला मिलन समारोह मनाया
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला



संस्कृति संरक्षण पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ रामपुर का प्रथम मिलन समारोह रविवार को रामपुर में हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमीन नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता नरेश शर्मा, राम सरन कायथ और बीईईओ ननखरी शूरम लाल मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संघ के मुख्य संरक्षक एवं प्रधानाचार्य राजेश परमार, संरक्षक पुष्पानंद गुप्ता सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। महासचिव अशोक मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि मुख्य संरक्षक राजेश परमार ने अतिथियों और शिक्षक सदस्यों का स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. सुंदर सिंह टैगोर ने मुख्य अतिथि अमीन नेगी को बुशहरी टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. सुंदर सिंह टैगोर ने संघ की अब तक की गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुशहर शिक्षक संघ का उद्देश्य शिक्षकों को एक मंच पर लाने के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव और मार्गदर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संघ शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, न्यायिक सेवाओं, एचएएस और आईएएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बुशहर क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने की योजना है।
बुशहर की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ननखड़ी, रामपुर और सराहन विकास खंडों के महिला मंडलों को पारंपरिक लोकनृत्य टीमों के साथ संघ के कार्यक्रमों में मंच प्रदान करने का निर्णय लिया गया। समारोह में ललित बदरेल, सिकंदर बंसल, समर कायथ, अशोक मेहता, श्रवण बदरेल, तिलक राज और मंजू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे। वक्ताओं ने संघ को मजबूत बनाने और शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अमीन नेगी ने शिक्षक समाज की एकता, वरिष्ठ शिक्षकों के अनुभव और सामाजिक दायित्व पर विचार रखे। उन्होंने संघ की पहल की सराहना की। समारोह में आगामी गतिविधियों के संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अशोक मेहता ने किया। संगठन मंत्री खेम चौहान ने अतिथियों और शिक्षक सदस्यों का आभार जताया। समापन पर शिक्षकों ने सामूहिक बुशहरी नाटी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed