{"_id":"5d3b2a8a8ebc3e6ce47b21f4","slug":"suside-case-rampur-hp-news-sml3017851111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला मामले में पुलिस ने आठ लोगों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला मामले में पुलिस ने आठ लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। टापरी के छोल्तु के पास सतलुज नदी में कूदी महिला का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। महिला के लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ये सभी महिला के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। सुसाइड नोट में महिला ने दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप इन पर लगाया है। लोगों पर लगाया है। जिस पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की है। इनमें पांच महिलाएं और तीन व्यक्ति शामिल हैं। वीरवार देर शाम महिला सतलुज नदी में कूद गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दिन भर नदी के किनारे महिला की तलाश की लेकिन इसका अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। इस बारे में संबंधित पुलिस चौकियों, थानों और परियोजना प्रबंधन को सूचित किया गया है। पुलिस को नदी के किनारे से चप्पल और कुछ सामान मिला है। सुसाइड नोट में महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके पड़ोसी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। सुसाइड नोट में दुष्कर्म होने का जिक्र भी किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने पांच महिलाओं और तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। सुसाइड नोट में दुष्कर्म का भी जिक्र किया गया है। मामला पुराना लग रहा है। पुलिस सच्चाई तक पहुंचने में लगी है। सतलुज नदी के पास चप्पलों के साथ कुछ अन्य सामान मिलने के बाद महिला की तलाश की जा रही है। उक्त महिला की तलाश बराबर की जा रही है। इस बारे जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों और सभी डेम साईट के परियोजना प्रबंधन के अधिकारियो को भी सूचित किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शुक्रवार को नदी के किनारे पुलिस महिला को ढूंढती रही। फिलहाल, महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।