फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Survey of road till Baga Sarahan-Bishleujot completed

Rampur Bushahar News: बागा सराहन-बिश्लेऊजोत तक सड़क का सर्वे पूरा

Fri, 19 May 2023 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 19 May 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Survey of road till Baga Sarahan-Bishleujot completed
बागा सराहन से बिश्लेऊजोत तक ब्राइडल पाथ का सर्वे  करते वन विभाग ओैर जनप्रतिनिधि।
आनी (कुल्लू)। निरमंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बागा सराहन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। बागा सराहन से बिश्लेऊजोत को सड़क से जोड़ने के लिए वन विभाग की कैंपा योजना के तहत सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इसकी घोषणा हाल ही में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय आनी, निरमंड दौरे के दौरान की थी। कैंपा योजना के तहत सड़क (ब्राइडल पाथ) निर्माण किया जाएगा। बागा सराहन पंचायत के प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और वन विभाग की टीम ने दो दिनों में बागा सराहन से बिश्लेऊजोत तक सर्वे पूरा किया। सर्वे के दौरान सड़क की कुल लंबाई काली जोगणी माता स्थल तक 6 किलोमीटर बनी है। सर्वे का कार्य पूरा होने पर देवी मां के जयकारे लगाए। इस कार्य को जल्द शुरू करने की मन्नत मांगी। बीडीसी सदस्य सराहन नोर लज्जा राम कायथ ने कहा कि ब्राइडल पाथ का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे इस साल के अंत तक काली जोगणी माता स्थल तक पहुंचाया जाएगा। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और वरिष्ठ नेता बुद्धि सिंह ठाकुर के प्रयासों से ब्राइडल पाथ का निर्माण किया जा रहा है। इस पाथ पर कैंपा योजना के तहत 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही इस कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा। पंचायत के उपप्रधान सालिग राम ठाकुर ने कहा कि सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बागा सराहन दौरे के दौरान ब्राइडल पाथ बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन बागा सराहन के प्रधान चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि सड़क निर्माण से दोनों क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। वन खंड अधिकारी डोला सिंह ठाकुर ने कहा कि सीपीएस के आदेशानुसार ब्राइडल पाथ का सर्वे का कार्य बिश्लेउ टॉप से बागा सराहन तक पूरा हो चुका है। इस कार्य को कैंपा योजना के तहत अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान बागा सराहन वार्ड सदस्य रिंकू, वनरक्षक तिलक वर्मा, स्थानीय निवासी गुलवंत ठाकुर, लोचन ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, योगराज, निका राम, मेहरदास और हीरालाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed